फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज उत्सव पर झूमे बच्चे, किसी ने पतंग बनाई तो किसी मेहंदी रचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। तीज पर्व के उपलक्ष्य में मंगलवार को स्कूलों में तीज उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने पतंग बनाई व मेहंदी रचाई। छात्राओं ने झूला झूला व छात्रों ने पतंगबाजी की। लोगों ने गुलगुले, सुहाली व अन्य परंपरागत व्यंजनों का आनंद लिया। महिलाओं ने लोकगीत गाकर तीज का स्वागत किया। प्रशासन की ओर से भी जिंदराण, खेड़ी महम व भैंसरू कलां में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव के नोडल अधिकारी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के निर्देशानुसार आजादी का अमृत महोत्सव के तहत गांव जिंदराण, खेड़ी महम व भैंसरू कलां में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनकी व्यवस्था पंचायत विभाग ने की। यहां कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों की स्टाल लगाई गई। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाई गई स्टालों पर घेवर, गुलगुले व सुहाली परोसी गई। ग्रामीणों ने इन व्यंजनों का लुत्फ उठाया। जिंदराण में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजपाल चहल, सरपंच कप्तान, ग्राम सचिव संजय, रमेश, कमलेश, मोनिका, एबीपीओ कुलदीप सिंह व डॉ. विनोद धनखड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन

मॉडल स्कूल : शहर के सेक्टर चार स्थित मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने विद्यालय प्रांगण में झूला झूला। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगी पतंगों से सजाया। छात्राओं ने शिक्षिकाओं को मेहंदी लगाकर, छात्रों ने पतंग सजाकर त्योहार का आनंद उठाया। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार ने विद्यार्थियों व स्टाफ के सभी सदस्यों को पर्व की शुभकामनाएं दी।
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय : सांपला स्थित स्कूल के विद्यार्थियों ने तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी एवं पतंग बनाना प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य संदीप नैन के निर्देशन व पीजीटी फाइन आर्ट्स स्नेहलता के मार्गदर्शन में विद्यालय के लगभग 60 विद्यार्थियों ने अपनी कृतियां बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें