रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित चार दिवसीय 29वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। इस दौरान सिंगल में खुशी और डबल्स में वंश व मोहित की जोड़ी ने जीत का परचम लहराया है। इस दौरान मुख्य अतिथि खेल प्रेमी और समाजसेवी सुरेश दलाल रहे।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि दो चरणों में आयोजित विभिन्न श्रेणियों के जिला स्तरीय मुकाबलों में कुल 369 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के अंडर-11 (गर्ल्स) सिंगल की विजेता खुुशी ने अपनी प्रतिद्वंद्वी जान्या को 21-10, 21-11 से पछाड़ कर खिताब अपने नाम किया। अंडर-15 (ब्वॉयज) सिंगल में वंश ने मोहित को 21-7, 21-8 से हराकर जीत हासिल की। वहीं अंडर-15 (ब्वॉयज) डबल्स में वंश व मोहित की जोड़ी ने जयवर्धन व वेदांत को 21-11, 21-12 से परास्त किया। सभी विजेता और रनरअप खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि सुरेश दलाल और जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। दौरान जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेंद्र मलिक, सचिव उमेद शर्मा, टूर्नामेंट को-ऑर्डिनेटर रितेश दलाल, बलजीत सिंह दलाल, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, हेमंत आनंद, गुलशन बजाज, जिला बैडमिंटन कोच प्रवेश, एकेडमी कोच धर्मपाल धनखड़ आदि उपस्थित रहे।