फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्महत्या के लिए विवश करने पर 5 के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सदर थाना इलाके में एक युवक को आत्महत्या के लिए विवश करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने रुपये के लेनदेन को लेकर पांच लोगों पर बेटे को परेशान करने व उनके कारण आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खिड़वाली निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि उसका बेटा मनोज एक निजी बैंक में नौकरी करता था। उसकी ड्यूटी गोहाना में थी। बेटे ने बताया कि उसका घिलौड़ निवासी राम सिंह, रामधारी, रिनू, मीना व सांघी निवासी रामफल से पैसों का लेन-देन है। इसके अलावा ऑनलाइन लोन का भी एप के जरिये काम करते हैं। इन लोगों ने मेरे बेटे को काफी परेशान कर रखा था। इस परेशानी के चलते उसने मंगलवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही अगला कदम उइाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें