फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद : रेलवे स्टेशन व बस अड्डा के प्रतीक्षालयों में किसी ने नींद की पूरी तो किसी ने बैठकर बिताया समय

विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
विज्ञापन
किसानों के आंदोलन के चलते सोमवार सुबह छह से शाम 4:16 बजे तक ट्रेनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। रोडवेज प्रशासन ने तड़के बस चलाने का प्रयास किया, लेकिन सवारियां नहीं मिलने से बसें नहीं चल सकीं। इसके चलते लोग परेशान रहे। इस दौरान प्रतीक्षालयों में किसी ने नींद पूरी की तो किसी ने बैठकर समय बिताया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन से तय समय पर तिलकब्रिज स्पेशल पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया। तभी सूचना मिली की बहादुरगढ़ पर किसानों ने रेलवे ट्रैक पर डेरा डाल लिया है। इसके चलते सांपला स्टेशन पर 6:14 बजे पैसेंजर को रोक दिया गया। इसके बाद किसान एक्सप्रेस, कालिंदी एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर इंटरसिटी, बरेली एक्सप्रेस, सिरसा स्पेशल को जहां का तहां रोक दिया गया। दिल्ली-रोहतक के बीच में आवागमन करने वाली डीएमयू का संचालन भी रोक दिया गया। इसकी वजह से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
साधन तलाशने में भटकते रहे लोग
आवागमन का साधन नहीं मिलने की वजह से लोग इधर से उधर भटकते रहे। पहले लोग गंतव्य तक जाने के लिए बस स्टैंड पहुंचे मगर रोडवेज और न निजी बसें मिली।
आवागमन का साधन नहीं होने से परेशान रहे यात्री
जरूरी काम से दिल्ली होते हुए घर रेवाड़ी जाना था। कहीं से भी दिल्ली जाने का साधन नहीं मिल रहा है। न बस मिल रही है और न ही ट्रेन की सुविधा है।
-शिल्पा, एमडीयू की छात्रा
रेलवे में जूनियर इंजीनियर पद की दिल्ली में ट्रेनिंग चल रही है। भारत बंद की वजह से ट्रेन तो दूर की बात कोई भी साधन नहीं मिल रहा, जिससे गंतव्य तक जा सकूं।
विज्ञापन

-सुनील निवासी गोहाना
दिल्ली से शाम को ट्रेन पकड़नी है। सुबह से दिल्ली जाने का साधन तलाश रहा हूं, लेकिन नहीं मिल रहा। बहादुरगढ़ तक भी वाहन नहीं जा रहे हैं।
-रमेश निवासी रोहतक
बस स्टैंड से तड़के से कोई बस नहीं निकली है। अब स्टेशन पर आया हूं। शायद कोई ट्रेन मिल जाए, लेकिन यहां भी कोई साधन नहीं मिल रहा। परेशानी बनी हुई है।
-गुलशन निवासी रोहतक
एनआरएमयू का भारत बंद के समर्थन में प्रदर्शन
रोहतक। एनआरएमयू रोहतक शाखा ने भारत बंद समर्थन में स्टेशन पर प्रदर्शन करते हुए गेट मीटिंग की। शाखा सचिव सुरेंदर कुमार सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हितों अनदेखी कर रही है। इसके विरोध में बंद के समर्थन में एनआरएमयू का किसानों को कंधे से कंधा मिला समर्थन हैं। इस दौरान योगेश शर्मा, वीरेंदर कुमार, राजेश कुमार अनेजा, राजेंदर मीणा, शिवगोपाल मिश्रा, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।

रोहतक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें