फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन पर आने-जाने वालों पर पैनी नजर, चलाया चेकिंग अभियान

विज्ञापन
रोहतक रेलवे स्टेशन पर यात्री के बैग को चेक करता बम निरोधक दस्ता। संवाद
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर स्टेशन पर आने-जाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही जीआरपी ने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। इसी क्रम में वीरवार को बम निरोधक दस्ते ने स्नीफर डॉग को साथ लेकर रेलवे स्टेशन पर सघन चेकिंग अभियान चलाया है।
विज्ञापन

जीआरपी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि स्टेशन पर जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने सुरक्षा का पहरा बढ़ा दिया है। संदिग्धों की तलाशी का भी अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही प्लेटफार्म पर शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि सर्कुलेटिंग एरिया पर आने-जाने वालों पर नजर रखने के लिए भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें