फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विदेश से आए 332 यात्री, 130 को कोरोना नहीं, बाकी जांच के दायरे में

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या शनिवार को 332 पहुंच गई है। शनिवार को 24 नए विदेश से आने वाले यात्रियों की सूची आई है। इसमें से कराए गए आरटीपीसीआर जांच सैंपल में 130 यात्रियों में कोरोना नहीं मिला है। विभाग के रिकॉर्ड में 33 यात्रियों का अभी भी पता नहीं चल पाया है, इसमें से 30 की रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

कोरोना के पांचवें वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। हर दिन विदेश से 15 से 20 यात्री आ रहे हैं। इनकी सूची मिलते ही स्वास्थ्य विभाग इनके पास जा कर इनकी सैंपल जांच करवा रहा है। अब विभाग के लिए समस्या वे यात्री बने हुए हैं जिनका न तो पता ठीक है और न ही फोन नंबर। ऐसे में इन यात्रियों की तलाश करना स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन के लिए सिरदर्द बना हुआ है। जिले में 33 यात्री जब सूची के अनुसार नहीं मिले तो स्वास्थ्य विभाग ने इसमें से 30 यात्री की सूची चंडीगढ़ मुख्यालय भेज कर प्रशासन को जानकारी दे दी है। इसमें यदि कोई यात्री यदि कोरोना संक्रमित हुआ तो वह कई लोगों को संक्रमण दे सकता है।
स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ मैनेजर डॉ. तरूण मधुर ने बताया कि अभी तक 146 यात्रियों के सैंपल जांचें जा चुके हैं। 100 यात्री अभी अंडर इंवेस्टिगेशन हैं। खास यह है कि अभी तक जितने यात्री आए हैं, इसमें से कोई भी हाई रिस्क वाले देश से नहीं आया है।
विज्ञापन

वर्जन
विदेश से आने वाले यात्रियों की जांच करने के लिए पूरी टीम को तैनात कर दिया गया है। सभी की आरटीपीसीआर जांच करवाई जा रही है। ये सभी एक सप्ताह के लिए होम क्वारंटीन रहेंगे। इनकी एक सप्ताह बाद फिर जांच करवाई जाएगी, इसमें निगेटिव आने के बाद ही ये बाहर घूम सकते हैं। जिन यात्रियों का पता व फोन नंबर सही नहीं और वह संपर्क भी नहीं कर रहे हैं, उनकी रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. जेएस पुनिया, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें