फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के 13 नए केस, 22 जगहों पर मिला लार्वा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को डेंगू के 13 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही मरीजों का आंकड़ा 257 पहुंच गया है। यही नहीं, 22 घरों में मच्छर का लार्वा भी मिला। इन लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में सोमवार को डेंगू के 13 नए मामलों की पुष्टि की गई। इसमें मदीना से तीन, रिटोली, भालौठ, आसन, पुलिस लाइन कैंपस, सिविल अस्पताल कैंपस, छोटूराम कॉलोनी, तेज कॉलोनी, सेक्टर-2, एकता कॉलोनी से एक-एक शामिल है। इसके अलावा विभाग की टीमों ने लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत विभिन्न इलाकों में जल स्रोतों की जांच की। इस दौरान 22 घरों में लार्वा मिला। इसमें एकता कॉलोनी, प्रताप मोहल्ला, सैनीवास, इंद्रा कॉलोनी, भरत कॉलोनी, प्रेम नगर, पटेल नगर, एकता कॉलोनी, हरिसिंह कॉलोनी व डीएलएफ कॉलोनी शामिल है। इन लोगों को नोटिस के साथ 72 घंटे में दोबारा लार्वा मिलने पर चालान किए जाने की चेतावनी दी गई है। उप सिविल सर्जन डॉ. अनुपमा मित्तल ने बताया कि लार्वा विरोधी गतिविधि के तहत जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। टीमें घरों में जाकर जल स्रोत भी जांच रही है। जिले में डेंगू के 257 केस दर्ज किए गए हैं। सोमवार को 13 नए केस मिले हैं। लोगों को नोटिस भी दिए जा रहे हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह से बातचीत की गई है। यहां सभी वार्ड में भर्ती मरीजों की एलाइजा जांच कराना सुनिश्चित किया गया है। इससे संक्रमित मरीज सामने आएगा। मरीज को एसडीपी किट आवश्यकता पड़ने पर निशुल्क दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें