फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्य छात्र की जगह परीक्षा देते पकड़ा युवक, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मॉडल टाउन स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा में उड़नदस्ता की टीम ने किसी अन्य छात्र की जगह परीक्षा देते हुए एक युवक को पकड़ा है। आरोपी युवक केंद्र से भागने में कामयाब हो गया। केंद्र अधीक्षक ने पुलिस को शिकायत देकर छात्र के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बारहवीं की ओपन परीक्षा के लिए केंद्र बनाया हुआ है। वीरवार को बारहवीं कक्षा की राजनीतिक शास्त्र की परीक्षा थी। उड़नदस्ता की टीम को परीक्षा दे रहे एक छात्र पर संदेह हो गया। टीम ने जब रोल नंबर पर लगी फोटो और परीक्षा दे रहे छात्र का चेहरा मिलाया तो दोनों अलग-अलग थे। केंद्र अधीक्षक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देने के बाद वहां मौजूद युवक परीक्षा केंद्र से भाग गया। युवक किसी अनिल नाम के छात्र की जगह परीक्षा दे रहा था। सूचना के बाद पहुंची माडल टाउन थाना पुलिस ने केंद्र अधीक्षक बृह्मदेव यादव की शिकायत पर छात्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें