फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर लगने से मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के रामगढ़ रोड पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-352 के चौक से कुछ दूरी पर बाइक की टक्कर लगने से पैदल जा रहे मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से भाग गया। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव रामगढ़ के रहने वाले हरीश कुमार ने कहा कि वह रविवार को अपने चाचा सतबीर के साथ एनएच-352 से पैदल गांव की तरफ जा रहे थे। हाईवे चौक से कुछ दूर चलने पर पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रहे एक बाइक सवार ने सतबीर को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक सवार भी गिर गया, लेकिन वह तुरंत उठकर भाग गया। हरीश ने घायल हुए सतबीर को उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और हरीश कुमार की शिकायत पर बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें