फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहाना, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में शुक्रवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला। दो दिन से पड़ रही तेज गर्मी के बीच दोपहर साढ़े तीन बजे पहले तेज तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश र्हुई। करीब आधे घंटे तक पूरे शहर में तेज बरसात हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन

दरअसल 4 दिन पहले हुई बारिश के बाद अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था। दो दिन से धीरे-धीरे तापमान फिर बढ़ा और शुक्रवार दिन को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। दोपहर 3 बजे आसमान में बादल छा गए और फिर धूलभरी तेज आंधी शुरू हो गई। कुछ देर बाद काली घटाएं छाईं और फिर चारों ओर अंधेरा छा गया। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक शहर में बारिश हुई। बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में पानी भी जमा हो गया।
बता दें कि मौसम विभाग ने 27 और 28 मई को पहले से ही बारिश का अनुमान लगाया हुआ है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को रेवाड़ी में अच्छी बारिश हुई थी। लगातार हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। पिछले एक सप्ताह की बात करें को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे ही बना हुआ था।
विज्ञापन

फिलहाल नौतपा यानी 9 दिन भीषण गर्मी का दौर चल रहा है, लेकिन लगातार चेंज होते मौसम ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई हुई है। नौतपा के 3 दिन बीत चुके है। अभी 6 दिन और बाकी है, लेकिन बारिश की वजह से लुढ़क रहे तापमान ने नौतपा की गर्मी को कमजोर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें