फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनेश फोगाट का ट्वीट: जांच कमेटी पर लगाया तथ्यों को लीक करने का आरोप, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को किया टैग

Mon, 27 Feb 2023 11:00 AM IST
नवीन दलाल डेस्क, रोहतक (हरियाणा)

सार

विनेश फोगाट ने एक ट्वीट में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए लिखा है कि मामले की जांच कर रही दोनों कमेटियों में शामिल एक सदस्य यौन उत्पीड़न की शिकायत के तथ्य लीक कर रहा है।
विज्ञापन
विनेश फोगाट का ट्वीट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले की जांच के लिए गठित की गई कमेटी के एक सदस्य के खिलाफ गोल्डन गर्ल विनेश फौगाट ने अब मोर्चा खोला है। रविवार रात विनेश ने कमेटी सदस्य का नाम लिए बिना एक ट्वीट किया। जिसमें यौन शोषण संबंधी शिकायत के तथ्यों को मीडिया में लीक करने का आरोप लगाया गया। विनेश फौगाट ने उक्त सदस्य पर कार्रवाई की मांग की। सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे तक 29 हजार लोगों ने यह ट्वीट देखा। 

विज्ञापन


फिर से तूल पकड़ने लगा शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों का मामला 
ट्वीट के बाद से भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण पर देश के पहलवानों द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के गंभीर आरोपों का मामला फिर से तूल पकड़ने लगा है। विनेश फोगाट ने एक ट्वीट में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को टैग करते हुए लिखा है कि मामले की जांच कर रही दोनों कमेटियों में शामिल एक सदस्य यौन उत्पीड़न की शिकायत के तथ्य लीक कर रहा है। विनेश फोगोाट ने केंद्रीय खेल मंत्री को ट्वीट में टैग करते हुए लिखा है कि ऐसा उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स पढ़कर पता चला है। इसीलिए उस सदस्य पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तुरंत समिति से हटाया जाना चाहिए।

जानिये...विनेश फौगाट ने क्या लिखा ट्वीट में
रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे किए गए ट्वीट में विनेश ने लिखा कि मुझे हाल ही में पता चला कि जांच कमेटी का एक खिलाड़ी सदस्य कथित तौर पर यौन उत्पीड़न शिकायत सामग्री मीडिया में लीक कर रहा है। एक खिलाड़ी होने के नाते यह देखना बेहद निराशाजनक है कि जांच कमेटी के एक साथी खिलाड़ी सदस्य ने लापरवाह व्यवहार किया है। महिलाओं के प्रति उनका रवैया इस तरह के व्यवहार से स्पष्ट होता है।
विज्ञापन


यह और भी भयावह है कि यह खिलाड़ी डब्ल्यूएफआई के उच्च पदस्थ पदाधिकारियों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करने वाली दोनों समितियों का सदस्य है। इस रवैये ने समिति की कार्रवाई के प्रति गहरा अविश्वास पैदा किया है। मैं इस समिति के सदस्य की कमजोर जांच से निराश महसूस कर रही हूं। मैं अनुराध करती हूं कि सदस्य के खिलाफ इस तरह से अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें तुरंत समिति से हटा दिया जाए।

चिंता केवल इस जांच की कार्रवाई तक सीमित नहीं है क्योंकि मुझे यकीन है कि एसोसिएशन प्रधान को इस सदस्य का समर्थन मिल रहा है। यह सदस्य पहले दिन से महिलाओं के हितों के खिलाफ काम कर रहा है। समिति की कार्रवाई के दौरान इस खिलाड़ी प्रदर्शित सहानुभूति और असंवेदनशीलता चौकाने वाली थी। मैं अनुरोध करती हूं कि इस मामले की जांच की जाए और सभी आवश्यक कार्रवाई तुरंत की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें