फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: 60 केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में 21642 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 27 Feb 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में बोर्ड की परीक्षाएं सोमवार 27 फरवरी से शुरू होगी, जिसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 10वीं व 12वीं कक्षा के परीक्षाओं के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 21642 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं के 9468 व 12वीं के 12174 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अलावा 1200 से अधिक कर्मचारी परीक्षा ड्यूटी में तैनात रहेंगे। परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों के बाहर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही केंद्र के आसपास फोटो स्टेट की दुकाने बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। प्रशासन ने धारा 144 भी लगाया है।
डीसी अशोक कुमार गर्ग ने शनिवार को परीक्षा से संबंधित अधिकारियाें के साथ बैठक की। साथ ही नकल रहित परीक्षा कराने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने किसी भी सूरत में नकल होने देने की प्रतिबद्धता दोहराई। संबंधित कर्मचारियों को परीक्षा की सामग्री भी वितरित कर दी गई है। उन्होंने बताया कि शेड्यूल के अनुसार 27 फरवरी से सभी केंद्रों पर सुबह 10:30 बजे तक सभी परीक्षकों को प्रश्न पत्रों की पेटियां पहुंचाई जाएंगी। परीक्षा केंद्रों के निकट भीड़भाड़ को रोकने और नकल पर अंकुश लगाने के लिए सभी केंद्रों के आसपास दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 लागू की गई है। परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

खंडवाइज परीक्षा केंद्र
रेवाड़ी में बोर्ड परीक्षाओं के तहत कोसली में 11, रेवाड़ी में 35 व बावल में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में तनावमुक्त होकर परीक्षा दे सकें। परीक्षा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केंद्रों के अंदर मीडिया का प्रवेश प्रतिबंधित होगा। नकल पर अंकुश लगाने के लिए उडऩ दस्ते भी परीक्षा केंद्रों की चेकिंग करेंगे।
100 मीटर के दायरे में नहीं रहेगा कोई
जिले में 10वीं एवं 12वीं के 60 केंद्रों 21642 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इसके अलावा में 5 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, बोर्ड का उड़नदस्ता के अलावा दो अन्य टीमों का गठन किया गया है। साथ परीक्षा केंद्रों पर करीब 1200 कर्मचारी ड्यूटी देंगे, जो परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी करेंगे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के दायरे में कोई भी नहीं होगा। इसके साथ ही केंद्र के आसपास फोटोस्टेट मशीन की दुकानें बंद रहेंगी।
अराजक तत्वों पर होगा एक्शन
परीक्षार्थियों के अभिभावक भी इस दायरे से बाहर रहेंगे परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था की गई है पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में ही होगी। डीएम अशोक गर्ग ने कहा है कि परीक्षाओं को नकल विहीन एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां पूरी हैं, अगर कोई भी अराजक तत्व परीक्षा के दौरान हावी होने का प्रयास करेगा उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नकल रहित परीक्षा करवाने को लेकर सभी बंदोबस्त किए गए हैं। परीक्षा के लिए 60 केंद्र बनाए गए हैं। सभी अध्यापकों व कर्मचारियों को परीक्षा संबंधी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्रों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं।
-नसीब सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें