फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में आयोजित समारोह में जिले के दो शिक्षक सम्मानित

विज्ञापन
भिवानी में जिला के दो शिक्षकों धर्मेंद्र व सरोज यादव को शिक्षक सम्मान से सम्मानित करते अतिथि। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को भिवानी में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में जिले के दो शिक्षक सम्मानित किए गए। धर्मेंद्र भाकली एवं सरोज यादव को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

युवा जागृति मिशन कल्याण ट्रस्ट, नेताजी सुभाष चंद्र बोस सेवा समिति एवं महात्मा ज्योतिबा फुले धर्मार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस शिक्षक समारोह में राज्यभर से चुने गए 50 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के सदस्य अजय श्योराण ने बताया कि रेवाड़ी जिले से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुखी में कार्यरत संस्कृत अध्यापिका सरोज यादव को उनके नवाचारों के लिए सम्मान मिला है। वहीं राजकीय प्राथमिक विद्यालय नांगल तेजू में कार्यरत शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान को विद्यालय विकास के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया। जिले के दो शिक्षकों को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षक सम्मान मिलने पर प्राचार्य कंवर सिंह यादव, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के जिला प्रधान रविंद्र भाकली, प्रवक्ता श्रीभगवान, मुकेश व रविप्रकाश आदि ने उन्हें बधाई दी।
कार्यक्रम में महेंद्रगढ़- भिवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि रहे। वहीं भिवानी विधानसभा के विधायक धनश्याम सर्राफ विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत चरण दास ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें