फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान बाजार खोलने की मांग को लेकर उपायुक्त से मिले व्यापारी

विज्ञापन
भाड़ावास गेट के पास बंद पड़ी दुकानें। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
शहर के भाड़ावास चौक के व्यापारियों ने उपायुक्त से मुलाकात कर पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के दौरान बाजार खोलने की अनुमति देने की मांग की हैं। उपायुक्त ने सोमवार से स्कूल के पीछे के दरवाजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश करने का आश्वासन दिया हैं।
विज्ञापन

बता दें, जिले में पुलिस कांस्टेबल की परीक्षा के लिए विभिन्न स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए हुए हैं। वहीं उपायुक्त द्वारा जिले में धारा 144 लगा देने से सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर तक दुकान बंद करने के आदेश दिए गए हैं। शहर के राजकीय ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसके चलते भाड़ावास गेट के समीप बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन से व्यापारी इस समय ही अपने पूरे साल का मुनाफा कमाते हैं। जिले में तीन दिन परीक्षा चलेगी। वहीं बाजार बंद रखना पड़ेगा। जिससे उनका लाखों रुपये का नुकसान हो जाएगा। रविवार को बाजार बंद करने के बाद व्यापारी सुबह उपायुक्त से मिलने पहुंचे। इसी दौरान व्यापारियों ने सीटीएम से मुलाकात की। सीटीएम ने व्यापारियों को परीक्षा होने के कारण शाम चार बजे उपायुक्त से मिलने का समय दिया। व्यापारी शाम के समय उपायुक्त यशेंद्र सिंह से मिले। व्यापारियों ने उपायुक्त से अपनी समस्या के बारे में बताया। व्यापारियों ने उपायुक्त को बताया कि अगर इस समय बाजार बंद रहा तो उनका भारी नुकसान हो जाएगा। व्यापारियों ने बताया कि उपायुक्त ने व्यापारियों की परेशानी को देखते हुए सोमवार को ब्वायज स्कूल के पीछे वाले गेट से परीक्षार्थियों का प्रवेश करने का आश्वासन दिया है, ताकि व्यापारी को भी नुकसान न हो। इस अवसर पर मार्केट प्रधान राजेश सैनी, नवीन कुमार, अभिषेक सैनी, प्रेमचंद, सुनील कुमार, रवि कुमार सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें