फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग दे रहा हर घर दस्तक

विज्ञापन
महिला को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। संपूर्ण टीकाकरण के लक्ष्य को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर जाकर दस्तक दे रहा है। स्वास्थ्यकर्मी अब घर जाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहे है। इसके अलावा कोरोना से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लगवाने की सलाह दी है। सोमवार को 710 लोगों ने पहली व 3154 लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई। अब तक साढ़े छह लाख से ऊपर लोगों को वैक्सीन की पहली व 3 लाख से ऊपर लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को झुग्गी-झोपड़ी के लोगों को लगाए टीके
सरकार की योजना हर घर दस्तक के तहत स्वास्थ्य कर्मी ने सोमवार को झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को कोरोना की डोज दी गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार दूसरी डोज लगवाने के लिए लोग वैक्सीनेशन सेंटर नही आ रहे है। इसलिए अब स्वास्थ्य कर्मी अब घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की डोज लगवा रहे है।
जिले में लगाई गई कोरोना की डोज
कुल पहली डोज- 650500
कुल दूसरी डोज- 302827
कुल डोज- 953327
------------------------------------------------
जिन लोगों ने कोरोना की डोज नही लगवाई है लोगों से अपील है कि सरकार द्वारा चलाई जा रही हर घर दस्तक योजना का लाभ उठाए। यह योजना यह योजना 3 से 30 नवंबर तक चलाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मी घर-घर जाकर लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें