फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार युवकों ने ढाबा बंद करने की धमकी देते हुए किया हवाई फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजामार्ग संख्या-352 पर गांव बाम्बड के निकट स्थित एक ढाबा पर कार सवार युवकों ने हवाई फायरिंग की। ढाबा संचालक को ढाबा बंद करने की धमकी दी। फायरिंग करने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। कसौला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव गुजरीवास निवासी मनोज ने कहा कि उन्होंने एनएच-352 पर गांव बाम्बड के निकट ढाबा खोला है। सोमवार को सफेद रंग की कार में सवार होकर दो युवक पहुंचे और युवकों ने उन्हें आवाज देकर बाहर बुलाया और ढाबा बंद करने की धमकी दी। युवकों ने पिस्तौल निकाल कर दो हवाई फायर किए और फरार हो गए। कार पर दिल्ली की नंबर प्लेट लगी हुई थी। गोली चलने की सूचना के बाद कसौला थाना और गढ़ी बोलनी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। प्राथमिक जांच में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। कसौला पुलिस ने मनोज की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ हवाई फायरिंग करने और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें