गांव श्यामनगर में मुर्गों कि लड़ाई पर सट्टा लगाने वाले छह लोग पुलिस को देखकर अपने वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। कोसली थाना इंचार्ज मनोज कुमार यादव ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि गांव श्यामनगर में मुर्गों कि लड़ाई का खेल चल रहा है। टीम तैयार कर मौके पर पहुंचे तो लोग अपने वाहन छोड़कर भाग गए। पुलिस ने चार वाहनों को जब्त कर लिया है। गकोसली क्षेत्र में लंबे समय से सट्टा का कारोबार बड़े स्तर पर चल रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव श्यामनगर में भी छापा मारकर वाहनों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। संवाद