फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का अपहरण कर दुकान में बंद कर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। कस्बा की पांचाल कॉलोनी में एक युवक को उसकी बहन के घर से कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया। इसके बाद अपहरणकर्ता उसे अनजान जगह एक दुकान पर ले गए, जहां शटर बंद कर उसे बुरी तरह पीटा गया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

धारूहेड़ा की नीलगिरी कॉलोनी निवासी रवि उर्फ जोनी शनिवार की सुबह 11 बजे अपनी बहन संगीता के घर धारूहेड़ा की पांचाल कॉलोनी में गया था। वह घर की छत पर बैठा हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान 8-10 लोग छत पर पहुंचे और उसके पिटाई शुरू कर दी। झगड़े की आवाज सुनकर रवि की बहन संगीता और उसका जीजा छत पर पहुंच गए। रवि को छुड़ाने पर आरोपियों ने उसकी बहन और जीजा को धक्का देकर गिरा दिया। आरोपी हाथ-पैर पकड़कर रवि को घर के बाहर लेकर आए और उसका मुंह बांधकर उसे बाइक पर बैठाकर एक अनजान जगह ले गए। आरोप है कि अनजान जगह पर एक दुकान के अंदर उसे बंद कर दिया और शटर बंद कर उसकी पिटाई की। इसके बाद राजेश सैनी नाम के व्यक्ति ने रवि को छुड़ाया और अपनी बाइक पर उसके घर नीलगिरी कॉलोनी में छोड़ दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल में दाखिल कराया तो पता चला कि उन्ही आरोपियों ने उसके दोस्त मोनू पर भी हमला किया है। सूचना के बाद अस्पताल पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें