फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: लिसाना गांव में पंच पद के शांतिपूर्ण संपन्न हुआ पुनर्मतदान, नतीजे भी घोषित

Mon, 14 Nov 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

शाम छह बजे चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना कराई गई। वार्ड नंबर चार से निशा व वार्ड नंबर छह से कुसुम पंच चुनीं गईं है।
विज्ञापन
मतदान केंद्र के बाहर तैनात पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में 12 नवंबर को जिला में संपन्न कराए गए पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में गांव लिसाना के दो वार्डों में पंच पदों के चुनाव चिह्न के क्रम बदलने के कारण सोमवार को दोबारा चुनाव कराए गए। इसमें वार्ड चार से निशा देवी व वार्ड नंबर छह से कुसुम देवी को विजयी घोषित किया गया है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। 

विज्ञापन

जिले में 12 नवंबर को सरपंच व पंच पद के लिए चुनाव कराए गए थे, लेकिन गांव लिसाना में बूथ नंबर-34 पर वार्ड नंबर 4 व बूथ नंबर-35 पर वार्ड नंबर-6 में पंच पद के उम्मीद को जब ग्रामीण वोट डालने पहुंचे तो प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के क्रम बदले नजर आए।

 

इसकी वजह से मतदान रोक दिया गया था। शाम छह बजे चली मतदान प्रक्रिया के बाद मतगणना कराई गई, जिसमें वार्ड नंबर चार से निशा देवी ने मनीषना को 101 वोटों से हराया। जबकि वार्ड नंबर छह से कुसुम ने मीरा को 106 वोटों से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें