फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर महिला ने ठगे 22 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला ठग ने क्रेडिट कार्ड बंद होने का झांसा देकर एक युवक से 22 हजार रुपये ठग लिए हैं। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित जूते के शोरूम पर काम करता है।
विज्ञापन

मोहल्ला तेजपुरा निवासी विनोद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह जूते के शोरूम पर नौकरी करता है। उसने इसी साल 22 जनवरी को एसबीआई का क्रेडिट कार्ड बनवाया था। बीते दिन उसके पास किसी पूजा शर्मा नाम की महिला ने कॉल की। उसने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए जानकारी दी कि उसका क्रेडिट कार्ड बंद हो गया है। इसे चालू कराने के लिए कुछ जानकारियां देनी होंगी। वह उसकी बातों में आ गया और सभी जानकारियां दे दीं। इसके साथ ही उसके मोबाइल पर आया ओटीपी भी उसे बता दिया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल पर 22 हजार 200 रुपये दूसरे किसी खाते में जाने का मैसेज आया। इसके फोन कट गया। सिटी पुलिस ने पूजा शर्मा नाम की शातिर महिला के खिलाफ धारा 406, 420 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। कोट
शिकायत के आधार पर शातिर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।
-संजय कुमार, प्रभारी, शहर थाना
जल्द पकड़े जाएंगे अपराधी
साइबर ठगी के मामले में जरूर बढ़ें हैं, लेकिन पुलिस सजगता से काम रही है। ऐसे अपराधियों की पहचान करने में समय लगता है। जल्द ही वे सभी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राहुल, प्रभारी, साइबर क्राइम, रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें