रेवाड़ी। पुलिस ने महिला का एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने के मामले में दूसरे आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार लिया है। साथ ही उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उसे एक दिन के रिमांड पर भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान रोहतक के मोहल्ला करतारपुर निवासी रमन के रूप में हुई है।
शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह पुलिस लाइन रेवाड़ी में रह रही हूं। गत11 जून को वह धारूहेड़ा चुंगी स्थित एसबीआई बैंक एटीएम में अपनी सैलरी निकालने गई थी। वहां मैंने दो-तीन बार पैसे निकालने का प्रयास किया लेकिन मेरे एटीएम र्काउ से पैसे नहीं निकले। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति खड़ा हुआ था। उसने कहा कि वह उसके पैसे निकल देगा। इस दौरान उसने एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उसके मोबाइल पर खाते से पहले 20 हजार रुपये और उसके बाद 9 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान थाना शहर पुलिस ने मामले में शामिल दूसरे आरोपी रमन निवासी मोहल्ला करतारपुर रोहतक को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले में एक आरोपी जयपाल को पहले ही गिफ्तार कर चुकी है।