युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। 28वीं जिलास्तरीय युवा उत्सव का आगाज शुक्रवार को राव तुलाराम स्टेडियम में व्यक्तिगत स्पर्धाओं के माध्यम से किया गया। युवा महोत्सव का जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी मदनपाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप जलाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कलाकार एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अहम भूमिका अदा करता है। शुक्रवार को शास्त्रीय गायन, नृत्य व वाद्य यंत्रों की अलग-अलग विधाओं में प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
कार्यक्रम के प्रथम दिन 100 से भी अधिक कलाकारों ने भाग लिया। राज्य व राष्ट्रीय युवा उत्सव में प्रदेश के नौडल अधिकारी, नियुक्त वाईसीओ अनिल कुमार ने बताया कि जिला के कलाकार गत 3 वर्षो से राज्य स्तर पर विजेता का खिताब जीतते आ रहे है। गत वर्ष राष्ट्रीय युवा उत्सव में जिला के कलाकारों ने 9 में से 3 पदक जीतकर जिले व राज्य का गौरव बढ़ाया। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर विजेता रहने वाली टीम 28 से 29 दिसम्बर तक पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगें। जिला महोत्सव में मंच पर एक ओर जंहा कथक, नृत्य, शास्त्रीय गायन, हारमोनियम तबले की थाप गुंज रही थी, वंही वक्ताओं ने देश की ज्वलंत समस्याओं पर भाषण के माध्यम से युवाओं को जागरूक किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉं. अंकुर खेर ने किया। वंही निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके डॉ. लियाकत अली, डॉ. रोशनी व रुबिया भारती ने अदा की।
ये होंगी प्रतियोगिताएं -
महोत्सव में शनिवार को हरियाणवी समूह नृत्य, लोकगायन, रागनी, नाटक आदि आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर कार्यालय से मनजीत कुमार, उपाधीक्षक, सुशील कुमार, सेवानिवृत उपाधीक्षक, बिजेन्दग सिंह, स्टोरकीपर, लावणया फाण्डेशन के अध्यक्ष भगवान सिंह, मदन डागर, झम्मन सिंह मौजूद रहे।