फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: रेवाड़ी में कांग्रेस की बैठक में हंगामा, नाराजगी जता कर चले गए पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव

Thu, 12 May 2022 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

मसानी के समर्थकों की मौजूदगी पर पूर्व मंत्री के नाराजगी जताने पर हो-हल्ला हुआ। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बुधवार को हो रही बैठक में महावीर यादव मसानी के समर्थकों की उपस्थिति पर पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव की ओर से आपत्ति जताने पर हंगामा हो गया। इस दौरान कहासुनी हुई और एक पक्ष के कार्यकर्ताओं ने हो हल्ला शुरू कर दिया। आखिरकार पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव बैठक छोड़कर चले गए।

विज्ञापन


युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा बुधवार को रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए थे। वे कुछ देर बाद बैठक में पहुंचे थे। बैठक में कांग्रेस से जुड़े तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव भी पहुंचे। इस दौरान कैप्टन विरोधी गुट के नेता महावीर यादव मसानी के समर्थकों को मौजूद देख कैप्टन अजय यादव काफी नाराजगी जताई और विरोध किया।

इस दौरान काफी बहस हुई। दिव्यांशु बुद्धिराजा के पहुंचने के बाद उनसे इसकी शिकायत भी की गई। यह बैठक बिखरे कांग्रेसियों को जोड़ने, उन्हें एक करने के लिए बुलाई गई थी लेकिन, मामला उल्टा पड़ गया। कांग्रेस में गुटबाजी उभर कर सामने आई। 
विज्ञापन


गौरतलब है, महावीर यादव मसानी को अहीरवाल में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा का समर्थक माना जाता है, जबकि कैप्टन अजय यादव और पूर्व सीएम हुड्डा के बीच की दूरियां जगजाहिर हैं। महावीर मसानी रेवाड़ी हल्के में हुड्डा गुट की तरफ से लगातार राजनीतिक गतिविधियां करते रहे हैं, इसका असर भी देखने को मिल रहा है। कुमारी शैलजा के प्रदेशाध्यक्ष रहते कैप्टन उन्हीं के गुट में शामिल थे, लेकिन अब हुड्डा समर्थक उदयभान के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद से कैप्टन अचंभित हैं।

आखिर नेता जी को क्यों आया गुस्सा: मसानी
महावीर मसानी का कहना है कि कांग्रेस बड़े नेता के घर की नहीं है। मेरे समर्थकों ने बताया कि जिस बड़े नेता ने उनके समर्थकों का विरोध किया यह उनकी अपनी बौखलाहट है। आखिर नेता जी को गुस्सा क्यों आया यह समझ में नहीं आ रहा है। 

मैं तो अध्यक्ष से मिलने गया था : कैप्टन
पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने कहा, मुझसे कोई विवाद नहीं हुआ और न ही मैं नाराज होकर आया। मेरा वहां पर कोई काम नहीं था। मैं तो केवल यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गया था और मिलकर वापस आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें