फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीयू रोहतक में किक बॉक्सिंग में शामिल हुए 43 बच्चे

विज्ञापन
किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली रेवाड़ी टीम के खिलाड़ी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। 21 वीं हरियाणा राज्य किक बाक्सिंग प्रतियोगिता 6 से 8 मई तक एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक में आयोजित की गई। इसमें रेवाड़ी के 43 बच्चों ने हिस्सा लेकर अलग - अलग भार वर्ग में पदक जीते। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि खेल निदेशक डॉ. देवेंद्र सिंह ढुल, एमडीयू रोहतक, विशिष्ट अतिथि राजेंद्र प्रसाद गर्ग जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारतीय रोहतक, डा. राजेंद्र प्रसाद सभ्रवाल, संतोष कुमार अग्रवाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष वाको इंडिया ने पदक पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

किक बाक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव संदीप यादव भाड़ावास ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 7 से 9 साल तक के बच्चों में शौर्य ने 2 रजत 24 किलोग्राम वर्ग, मयंक कुमार ने 2 रजत पदक 36 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में, दीपेश ने 69 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोना और रजत पदक, सचिन यादव ने 57 किलोग्राम वर्ग में दो कांस्य पदक, विशाल यादव ने 65 किलोग्राम वर्ग में एक स्वर्ण और कांस्य पदक, देव कुमार ने 57 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक, दीपेंद्र कुमार ने 63 किलोग्राम वर्ग में एक स्वर्ण, एक रजत पदक, मयंक यादव ने 69 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में 2 रजत पदक, विवेक कुमार ने 52 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, कृष ने 42 किलोग्राम भार वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक, पारस ने 35 किलोग्राम से नीचे वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक, शिवम ने 28 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक, जतिन ने 32 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में रजत और कांस्य पदक, युग कुमार ने 32 किलोग्राम से कम भार वर्ग में स्वर्ण पदक, राजा ने 27 किलोग्राम से कम भार वर्ग में रजत और कांस्य पदक जीता। इसी प्रकार नवनीत ने 32 किलोग्राम से कम वर्ग में एक स्वर्ण और रजत पदक, मयंक अजमेरिया ने 52 किलोग्राम वर्ग में दो स्वर्ण पदक, कुणाल ने 47 किलो से नीचे भार वर्ग में कांस्य पदक, नितिन कुमार ने 57 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में रजत पदक, जयंत ने 32 किलोग्राम से नीचे भार वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत, प्रिंस ने 65 किलो से कम भार वर्ग में दो रजत पदक, दीपांशु ने 47 किलो से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक, अमन ने 45 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण, सिकंदर ने 75 किलो से अधिक भार वर्ग में कांस्य पदक, हर्ष ने 52 किलो से कम वर्ग में कांस्य पदक जीता।
उधर लड़कियों के मुकाबले में आरती ने 55 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण और रजत पदक, प्रियल ने 32 किलो से कम वर्ग में दो रजत पदक, निशु ने 50 किलो से कम वर्ग में स्वर्ण और रजत, देवकी ने 28 किलो से कम भार वर्ग में 2 रजत, जिया ने 42 किलो से कम भार वर्ग में दो कांस्य पदक, नैंसी ने 32 किलो से कम भार वर्ग में दो कांस्य पदक, सपना ने 52 किलो से कम भार वर्ग में स्वर्ण, रितु ने 45 किलोग्राम से कम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक, ललिता ने 50 किलो से कम भार वर्ग में दो रजत पदक, रितु कुमारी ने 50 किलो से कम भार वर्ग में एक स्वर्ण और एक रजत पदक, अंकिता ने 50 किलो वर्ग में रजत पदक, पूजा रानी ने 50 किलो वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
राज्य किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में बेहतर खेल प्रदर्शन के आधार पर जिला रेवाड़ी के खिलाड़ियों को प्रदेश भर में तीसरे नंबर पर ट्रॉफी का हकदार माना गया। इन बच्चों की उपलब्धियों की सराहना रेवाड़ी किक बॉक्सिंग एसोसिएशन के चेयरमैन सुनील राव, प्रबंध निदेशक चंद्रशेखर, अध्यक्ष डॉ. पवन यादव, कोषाध्यक्ष चेतन तिवारी ने की है। उन्होंने इसके लिए कोच संदीप यादव और बच्चों को बधाई का पात्र बताया। इसके साथ ही इन्होंने विजेता बच्चों को 15 से 22 जून तक कोलकता में आयोजित राष्ट्रीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कामयाब होकर लौटने के लिए शुभकामनाएं दीं। हरियाणा भर में तीसरा स्थान पाने पर इन खिलाड़ियों को अपने गांव का गौरव बताया गया। बता दें, कॉम्बैट किक बॉक्सिंग अकडमी, भाड़ावास इस गांव के बच्चों को अच्छा खेल प्रशिक्षण दे रही है, जिससे युवा शरीर से फिट और आत्मरक्षा के गुण भी सीख रहे हैं। इनके कोच सुनील कोसली, दीपक कुमार और तकनीकी निदेशक राहुल शर्मा ने इन बच्चों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें