फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान-किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन

विज्ञापन
बैठक में भाग लेते भाजपा पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रधानमंत्री का जन्मदिन जवान-किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भाजपा जिला कार्यालय में वीरवार को आयोजित बैठक में इस संबंध में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री सोहनलाल छोकर ने बताया कि 17 सितंबर प्रधानमंत्री के 71 वें जन्मदिन को भाजपा किसान मोर्चा जवान-किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाएगा। देश की सुरक्षा में लगे 71 जवान व उन्नत खेती को अपनाने वाले, कृषि के क्षेत्र में अपना अतुलनीय योगदान देने वाले किसानों को जिला भाजपा किसान मोर्चा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह् देकर सम्मानित करेगा। जिला महामंत्री सजन पहलवान ने कहा कि मोदी के सक्रिय जीवन को 20 साल पूरे होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक लगातार 20 दिन सामाजिक सेवा के तहत स्वच्छता अभियान, पौधरोपण व वैक्सीनेशन के लिए भाजपा किसान मोर्चा काम करेगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हुकमचंद यादव, बजजीत यादव, सतीश ठेकेदार, हीरालाल, महेश, डॉ. केसव मुद्गिल, कृष्णा यादव, ईश्वर, दीपक, यशवीर, आनंद राठोर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। अध्यक्षता भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रीतम चौहान ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें