फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण रोकने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें आमजन : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बढ़ते हुए प्रदूषण के मद्देनजर जनहित में आमजन का आह्वान किया कि है कि वे बढ़ते हुए प्रदूषण को रोकने में सरकार व प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाना भी बढ़ते प्रदूषण का मुख्य कारण है। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे फसल अवशेषों को जलाए नहीं बल्कि फसल अवशेष प्रबंधन अपनाएं। फसल अवशेषों को जलाने की बजाए इन्हें भूमि में मिलाकर मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकती है।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों के लिए फसल प्रबंधन के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही है। इनका किसानों को लाभ उठाना चाहिए। डीसी ने आमजन से अपील की कि वे कूड़ा-करकट को जलाएं नहीं बल्कि कूड़े को कूड़ा वाहन में ही डालें। उन्होंने आजमन से अपील की कि वे वाहनों का जरूरत पड़ने पर ही प्रयोग करें। अनावश्यक रूप से वाहनों का प्रयोग न करें। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे आवश्यकता पड़ने पर ही वाहन को प्रयोग में लाए और जहां तक हो सके कार पूलिंग का प्रयोग करें ताकि कम से कम प्रदूषण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें