एसडीएम बावल संजीव कुमार लिंगानुपात सुधार हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए।
- फोटो : Rewari
बाल भवन बावल में मंगलवार को एसडीएम बावल संजीव कुमार की अध्यक्षता में गिरते हुए लिंगानुपात को सुधारने के लिए बैठक की। एसडीएम ने निर्देश दिए कि गिरते हुए लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए जरूरी व ठोस कदम उठाए जाएं। आमजन को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में जागरूक करते हुए योजना के बारे में जानकारी दी जाए।
उन्होंने कहा कि जिन गांवों में कन्या लिंगानुपात पांच सौ से कम है उन गांवों पर विशेष ध्यान देते हुए उनके लिंगानुपात में सुधार लाएं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे गर्भवती महिलाओं की पहचान करके आशा वर्कर के साथ मिलकर आपसी तालमेल से काम करें। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिला का नाम दर्ज होने के बाद उनके घर पर जाकर उन्हें खानपान व स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण के बारे में बताएं। मीटिंग बुलाकर लाभार्थी के परिवार के सदस्यों को जागरूक करें। लड़कियों के नाम से गांवों में पौधरोपण करवाएं और उनकी देखभाल लड़की के माता पिता द्वारा की जाए। इस मौके पर एसएमओ बावल डॉ. इंद्रजीत, पीओ आईसीडीएस संगीता यादव, सीडीपीओ बावल कुमारी दीपिका, कमलेश, सुदेश व ममता सुपरवाइजर उपस्थित रहीं।