फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में गांव जुड्डी में एक परिवार पर हमला, तीन घायल

विज्ञापन
हमले में घायल चोट दिखाता हुआ पीड़ित। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
कोसली। क्षेत्र के गांव जुड़ी में हथियारबंद 8-10 लोगों ने जमीन विवाद में शुक्रवार देर शाम एक परिवार पर हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें एक महिला और दो पुरुषों घायल हो गए। झगड़े का शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठे हुए तो ग्रामीणों के डर से फरार होते समय उन्होंने पूर्व सरपंच राज सिंह पर भी गाड़ी चढ़ने के प्रयास किया। घायलों को जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। हमले में घायल ललित ने बताया कि मेरे दादा राजबीर काफी सालों से कंवाली में रह रहे हैं। लालडोरे की जमीन को लेकर गांव जुड़ी में वो अपना हक जता रहे थे। जिसको लेकर दिन में मेरी मां और पिता के साथ गली-गलौज हुआ था। ये लोग गली गलौच कर धमकी देने के बाद दिन में चले गए थे। देर शाम वो 8-10 युवकों के साथ गांव में हथियार लेकर पहुंचे और पापा अभय सिंह, चाचा नरेश और मां सिलोचना के ऊपर हथियारों से हमला कर दिया और घर में तोड़फोड़ भी की। जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया। नाहड़ चौकी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें