फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर मिली डेढ़ साल की बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन रेवाड़ी के प्लेटफार्म नंबर एक पर गश्त के दौरान रेलवे सुरक्षा बल को लावारिस हालत में डेढ़ साल की बच्ची मिली। बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बच्ची को स्टेशन पर छोड़कर जाने वालों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को रेलवे सुरक्षा बल में तैनात सिपाही भूपेश सिंह गश्त कर रहे थे। इस दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे प्लेटफार्म नंबर एक पर बने फुट ओवरब्रिज के निकट बेंच पर शाल में लिपटी एक छोटी बच्ची बैठी रो रही थी। भूपेश सिंह ने प्लेटफार्म पर यात्रियों से बच्ची के बारे में पूछा, पर उसके परिजनों के बारे में पता नहीं चल पाया। उन्होंने प्लेटफार्म पर बच्ची के मिलने की घोषणा भी कराई, लेकिन उसे लेने के लिए कोी आगे नहीं आया। सूचना के बाद राजकीय रेलवे थाना के एसआई दयाराम मौके पर पहुंचे और बच्ची की तबीयत खराब होने के कारण जीआरपी ने उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
सीसीटीवी से पता लगाने का प्रयास
पुलिस ने स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, लेकिन बच्ची जहां मिली है, उस जगह सीसीटीवी कैमरे की पहुंच नहीं है। अब पुलिस स्टेशन पर आने वाले रास्तों की तरफ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस को बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से बच्ची को प्लेटफार्म पर लावारिस हालत में छोड़कर जाने वालों के बारे में सुराग मिलने की उम्मीद है। फिलहाल जीआरपी ने सिपाही भूपेश सिंह की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें