फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रखें अच्छे आचार-विचार, स्वस्थ रहने के लिए करें सूर्य नमस्कार

विज्ञापन
गुरावड़ा स्थित राजकीय कॉलेज में आयोजित सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में भाग लेतीं छात्राएं। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। राजकीय महिला महाविद्यालय गुरावड़ा में यूथ रेडक्रॉस यूनिट की ओर से अमृत महोत्सव के तहत सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें करीब 70 वॉलंटियर शामिल हुए। प्राचार्य अशोक कुमार ने सूर्य नमस्कार और व्यायाम करने तथा योगासन कराने के तरीके भी बताए। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुनिया में वही व्यक्ति सुखी है, जो स्वस्थ है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करना चाहिए। इसके साथ ही हमें अपने आचार-विचार को भी बेहतर बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से अपनी दैनिक दिनचर्या में सूर्य नमस्कार को शामिल करने की अपील की। कंप्यूटर विज्ञान के सहायक प्रोफेसर रवि कुमार ने सूर्य नमस्कार के दौरान कुछ आसन भी कराए। वाईआरसी इंचार्ज डॉ. कविता यादव ने छात्राओं को सुबह 10 मिनट सूर्य नमस्कार करने के फायदे गिनाए। ऐसा करने से शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आलस्य दूर होता है और मानसिक विकास में मदद मिलती है। इस कार्यक्रम में डॉ. भारती, अमित, मनीषा, डॉ. ज्योति एवं अन्य स्टाफ सदस्य और वॉलंटियर शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें