फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयपुर मंडल ने शुरू की एमएसटी की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोरोना महामारी के बाद दैनिक यात्रियों के लिए एमएसटी की सुविधा शुरू हो चुकी है। जयपुर मंडल की ओर से 17 गाड़ियों में एमएसटी व क्यूएसटी मान्य रहेगी।
विज्ञापन

बुधवार को रेलवे की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। रेल सेवाओं के लगभग पटरी पर आने के बाद एमएसटी की सुविधा को रेलवे ने शुरू कर दी है। इस सुविधा के शुरू होने से लगभग 30 हजार दैनिक यात्रियों को फायदा होगा। यात्रियों को प्रतिदिन की टिकट बुकिंग के झंझट से मुक्ति मिल जाएगी। पिछले साल लॉकडाउन के बाद ही रेलवे ने ट्रेनों का संचालन भी बंद कर दिया था। उसी समय से रेलवे ने एमएसटी सुविधा भी बंद कर दी थी। लॉकडाउन खुलने के बाद चलते दैनिक यात्रियों की तरफ से काफी समय से एमएसटी सुविधा को बहाल किए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें