फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानी में आईजीयू के दो खिलाड़ियों ने खेलों इंडिया के लिए किया क्वालीफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरपुर के इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के दो पहलवानों सुमित और सूर्य प्रकाश ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय भिवानी में किया गया। जीत के साथ ही विजेता आगामी ‘खेलो इंडिया’ विश्वविद्यालय खेलों के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है। चैंपियनशिप में 150 से अधिक विश्वविद्यालयों के पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. एसके गक्खड़ ने खिलाड़ियों को बधाई देत हुए बताया कि आईजीयू के दो पहलवानों सुमित कुमार ने (57 किलोग्राम भार वर्ग) और सूर्य प्रकाश (92 किलोग्राम भार वर्ग) में रजत पदक जीते हैं। आगामी खेलों इंडिया विश्वविद्यालय खेलों के लिए भी क्वालीफाई किया। दो अन्य पहलवान अंकुश 120 किग्रा वर्ग और विशाल 77 किग्रा वर्ग ने भी अपने-अपने भार वर्ग में आठ सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में शामिल होने के लिए खेलो इंडिया खेलों के लिए क्वालीफाई किया। खेलो इंडिया खेल अप्रैल 2022 के महीने में केआईआईटी (भुवनेश्वर) में आयोजित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय में सभी छोटी खेल सुविधाओं के साथ यह इस विश्वविद्यालय के एथलीटों की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। आईजीयू में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों व विद्यार्थियों की कमी नहीं है। कुलसचिव प्रोफेसर प्रमोद भारद्वाज ने भी एथलीटों की उपलब्धि की सराहना की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों को हर समय सहायता प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें