फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर शराब पीकर हुड़दंग की तो होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नववर्ष पर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, शराब पीकर हुड़दंग करने और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिला पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए हैं। साथ ही बाजारों, कॉलोनियों, गली मोहल्लों में गश्त बढ़ा दी गई है। उक्त बातें जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहीं हैं। उन्होंने कहा कि नववर्ष पर किसी को भी कानून व्यवस्था को बिगाड़ने की इजाजत नहीं होगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नववर्ष जश्न के दौरान अवैध रूप से शराब बेचने, शराब पीकर हुड़दंग करने, जुआ खेलने, सट्टा खाईवाली करने व आतिशबाजी कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिले भर में पुलिस टीमें गठित की गई हैं। 31 दिसंबर की शाम से लेकर 1 जनवरी की देर रात तक पुलिस जांच अभियान चलाया जाएगा। इसके अलावा तेज गति से वाहन चलाकर हुड़दंग मचाने वालों, टू व्हीलर पर ट्रिपल राइडिंग व हेलमेट न पहनने वालों के खिलाफ भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा कार्रवाई कर चालान काटे जाएंगे। वहीं, ढाबो, होटलों, धर्मशालाओं, रिसोर्ट, सराय, बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन, बाजारों, शॉपिंग माल पर पुलिस की टीमें जांच अभियान चलाएंगी।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में बीते 25 दिसंबर से रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है, जो आगामी 5 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा। इसके तहत कोविड नियमों की पालना करवाने को लेकर सभी थाना प्रबंधकों व चौकी प्रभारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। कोविड के खतरे को लेकर जिला पुलिस द्वारा भीड़भाड़ वाले इलाकों जैसे बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, शॉपिंग मॉल आदि पर लोगों को मास्क पहनने व सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें