फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल के माध्यम से समझाया पवन चक्की का क्रियाकलाप

विज्ञापन
बेरली कला स्थित राजकीय स्कूल में छात्रा को साइंस मोबाइल वैन के बारे में जानकारी देते अध्यापक। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (एससीईआरटी) गुरुग्राम तथा डायट हुसैनपुर के संयुक्त तत्वावधान में सरकारी स्कूलों में विज्ञान विषय को रोचक बनाने के लिए साइंस मोबाइल वैन चलाई जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को वैन राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बेरली कलां में पहुंची। इस दौरान बच्चों को मॉडल के माध्यम से पवन चक्की, प्रकाश का परावर्तन, मानव मस्तिष्क के क्रियाकलापों को समझाया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक ओमप्रकाश यादव की अध्यक्षता में आयोजित विज्ञान कार्यशाला में विज्ञान की बहुआयामी रोचक गतिविधियों जैसे आयतन, चंद्र कलाएं, पवन चक्की, प्रकाश का परावर्तन, अपवर्तन, वायुदाब, बरनौली सिद्धांत, आंख की संरचना, न्यूटन डिस्क, शरीर में संधि, मानव मस्तिष्क के भाग आदि क्रियाकलापों तथा प्रयोगों का मॉडलों के माध्यम से कुशल प्रदर्शन किया गया। मास्टर ट्रेनर ओम प्रकाश यादव तथा धर्मेंद्र यादव ने कार्यशाला में विज्ञान पर आधारित रोचक गतिविधियों में विद्यार्थियों को शामिल करके बहुत व्यावहारिक एव मनोरंजक बना दिया। इसके साथ ही समाज में फैले हुए बहुत से अंधविश्वासों को विज्ञान की गतिविधियों द्वारा समझाकर दूर किया गया। इस अवसर पर मुकेश कुमार, क्रांति आर्य, शमशेर सिंह तथा धर्मेंद्र आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें