फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रीमीलेयर पर सरकार का नये नोटिफिकेशन पर रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। प्रदेश सरकार के अनुसूचित जाति, जनजाति तथा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा 17 नवंबर को क्रीमीलेयर निर्धारण के लिए जारी किए गए नए नोटिफिकेशन को लेकर पिछड़े वर्ग के संस्था में भारी रोष व्याप्त है। हरियाणा सामाजिक न्याय मंच तथा यादव कल्याण सभा ने इस नोटिफिकेशन को असंवैधानिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
विज्ञापन

मंच के प्रधान तथा हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि पुराने नोटिफिकेशन में कर्नल तथा इससे ऊपर के अधिकारियों को क्रीमी लेयर माना था, जबकि नए नोटिफिकेशन में मेजर तथा इससे ऊपर के अधिकारियों को क्रीमीलेयर माना है। नया नोटिफिकेशन असंवैधानिक तथा अन्यायपूर्ण है। पिछड़े वर्गों की सभी जातियों के प्रबुद्ध लोगों को मिलकर इस नए नोटिफिकेशन के खिलाफ सामाजिक, राजनैतिक तथा कानूनी लड़ाई लड़नी होगी।
इस मौके पर सैनी सभा से प्रधान शशि सैनी, अनिल सैनी, चेतराम सैनी, अशोक पहलवान, चरण सिंह, राजेश कुमार, रामेश्वर दयाल जांगड़ा, सुनील कुमार, डॉ. बलबीर सिंह, दौलत राम, वीर सिंह बाबूलाल, नीरज सोनी, अशोक सोनी, भूपेंद्र भालिया सहित अन्य समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें