फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में घुसकर सामान चोरी करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर थाना रेवाड़ी के अंतर्गत भाड़ावास गेट चौकी पुलिस ने मकान में घुसकर सामान चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जिले के गांव बीकानेर निवासी संदीप, शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी देवेन्द्र व मोहल्ला मुक्तिवाड़ा निवासी सुधीर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शहर की कुंज गली निवासी रवि ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि बीते वीरवार की रात को वह अपने मकान पर सो रहा था। तभी उसके पड़ोसी का फोन आया और उसने बताया कि उसके मकान में चोरी हुई है तथा मकान के दरवाजे खुले पड़े हैं। उसी समय उसने अपने दूसरे मकान पर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा हुआ था। इसके अलावा घर से 2 टूलकिट, 2 हीटर और कुछ कटर गायब थे। पुलिस ने शिकायतकर्ता रवि की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें