फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार में लिफ्ट देकर लूटपाट की दो वारदातों में शामिल चौथा आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा थाना पुलिस ने कार मे लिफ्ट देकर मारपीट करके लूटपाट की दो वारदातों में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान नूंह जिले के गांव चाहलका निवासी नईमुद्दीन उर्फ नमू के रूप में हुई।
विज्ञापन

गत 19 सितंबर को श्रवण कुमार व 27 सितंबर को उदित असवाल ने धारूहेड़ा फ्लाईओवर पर गुरुग्राम जाने के लिए एक वैगन आर कार से लिफ्ट ली थी। जिसमें सवार चार युवकों ने उनसे मारपीट कर लूटपाट की तथा रास्ते में उन्हें छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने पीड़ित उदित असवाल से उसका मोबाइल फोन, सोने की अंगूठी, उसके डेबिट व क्रेडिट कार्ड लेकर अलग-अलग एटीएम से 35 हजार रुपये निकाल लिए थे। वहीं पीड़ित श्रवण कुमार से करीब 7-8 हजार रुपये, ड्राइविंग लाइसेंस, चार एटीएम, मोबाइल, लैपटॉप का चार्जर व मोबाइल का चार्जर छीने थे। पुलिस ने पीड़ित उदित असवाल व श्रवण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार करके उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद कर ली थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें