फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से पांच झुग्गियों में लगी आग, भागकर बचाई जान

विज्ञापन
आग लगने के बाद अपने नुकसान को देखते झुग्गीवासी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। कोनसीवास रोड स्थित श्याम वाटिका के पास सिलिंडर फटने से झुग्गियों में आग लग गई। इससे पांच झुग्गियां जलकर राख हो गईं। वहीं, इनमें रखा लोगों का सामान भी जलकर भस्म हो गया। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हो पाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल के कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मध्यप्रदेश निवासी कुछ परिवार कोनसीवास रोड पर झुग्गियां डाल कर रह रहे हैं। सोमवार को एक झुग्गी में रखे पांच किलोग्राम के घरेलू गैस सिलिंडर में अचानक आग लग गई। इसके बाद सिलिंडर फट गया। इसके बाद झुग्गी में रहने वाले लोगों अफरातफरी मच गई। शोर मचाते हुए बाहर की तरफ निकल गए। लोगों ने सिलिंडर में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। आग ने आस-पास की झुग्गियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में पांच झुग्गियां जल गई। झुग्गियों में रहने वाले लोगों के समय पर बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें