फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व एयरफोर्स कर्मी की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांव निमोठ के निकट स्कूल से मोटरसाइकिल पर लौट रहे पूर्व एयरफोर्स कर्मचारी की कार की टक्कर से मौत हो गई। हादसे में उनके साथ मोटरसाइकिल पर बैठी छोटी बच्ची घायल हो गई। डहीना चौकी पुलिस ने केेस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव मंदौला निवासी अनिल कुमार एयरफोर्स से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में गांव डहीना स्थित निजी स्कूल में कार्यरत थे। वीरवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद अनिल कुमार अपने साले की बेटी महक के साथ मोटरसाइकिल पर गांव मंदौला जा रहे थे। गांव निमोठ के निकट पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से अनिल कुमार और महक मोटरसाइकिल से उछल कर दूर जा गिरे और घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अनिल के भाई सुनील मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से अनिल को ट्रामा सेंटर में पहुंचाया। ट्रामा सेंटर में चिकित्सकों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद डहीना चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया और सुनील कुमार की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें