फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने में न बरतें लापरवाही, 193 और संक्रमित मिले

विज्ञापन
युवक को टीका लगाती स्वास्थ्य कर्मचारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में मंगलवार को 193 नए संक्रमित मिले हैं। इसके बाद अब संक्रमितों की संख्या 659 हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर से राहत की बात यह है कि 132 लोगों ने कोरोना को हरा कर स्वस्थ्य लाभ किया है। अभी तक जिले में ओमिक्रॉन का कोई मरीज नहीं मिला है। कोरोना की तीसरी लहर में इस बार सबसे ज्यादा असर ओमिक्रॉन का ही रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को जहां 1409 सैंपल लिए गए, जबकि 1173 की रिपोर्ट लंबित है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोरोना को हराने के लिए लापरवाही नहीं बरतें की अपील की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को रेवाड़ी से सबसे ज्यादा 95 कोरोना संक्रमित मिले है। वहीं, बावल में 25, मीरपुर में 39, नाहड़ में 4, गुरावड़ा में 21 व खोल खंड से 9 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। वहीं जिले में 659 मरीजों में से 654 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है, जबकि 5 मरीज अस्पताल में भर्ती है। इसके अलावा जिले में अब तक 5 लाख 57 हजार 342 के सैंपल लिए गए। इनमें से 21568 मरीज कोराना संक्रमित मिल चुके हैं, जबकि 20651 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जिले में अब तक 258 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हुई है।
-----------------------------------------------------------
कोरोना नियमों का पालन करने की दी जा रही सलाह
स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना से बचने के लिए जहां एक ओर कोरोना नियमों का पालन करने की सलाह दी जा रही है, वहीं समय पर कोरोना कवच यानी वैक्सीन की डोज लेने पर लोगों से अपील की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार लोगों की बढ़ती लापरवाही के कारण कोरोना संक्रमण में बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

------------------------------------------------------------------
2453 को दी गई कोरोना की पहली व दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 1402 लोगों को वैक्सीन की पहली व 345 को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। वहीं अब तक जिले में लोगों को 107.09 प्रतिशत पहली व 87.98 प्रतिशत कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। बूस्टर डोज की बात की जाए तो मंगलवार को 1021 हेल्थ केयर वर्कर, 442 फ्रंट लाइन वर्कर, 2216 बुजुर्गों को बूस्टर डोज दी गई। इसके अलावा 38462 यानी 58.72 किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। मंगलवार को 378 किशोरों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
-----------------------------------------------------------------------
कोट
स्वास्थ्य विभाग जहां एक ओर टीकाकरण अभियान में लोगों को बढ़चढ़कर हिस्सा लेने की अपील कर रहा है, वहीं दूसरी ओर लोगों को कोरोना नियमों का पालन करने के कहा जा रहा है। लोग लापरवाही छोड़ जागरूक बनेंगे तो कोरोना के केसों पर लगाम लग सकेगी।
विज्ञापन

-डॉ. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी, नागरिक अस्पताल रेवाड़ी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें