फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार चुनावः रेवाड़ी में शमशेर, कोसली में मनोज, बावल में नितिन बने प्रधान

विज्ञापन
कोसली बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला बार चुनाव में शुक्रवार को प्रधान पद के लिए शमशेर यादव, कोसली में मनोज यादव व बावल में नितिन कौशिक के सिर पर ताज सज गया। पूर्व प्रधान शमशेर सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी पूर्व प्रधान जसबीर को 369 मतों से हराकर दूसरी बार प्रधानी पद हासिल की है। वहीं, जिला बार रेवाड़ी में 1631 मतदाता हैं। शुक्रवार को हुए चुनाव में 1437 वोट पोल हुए। वहीं कोसली में मनोज यादव ने त्रिकोणीय मुकाबले में विक्रम को 73 और बावल में सीधी मुकाबले में नितिन कौशिक ने ज्ञानसिंह को 17 वोटों से हराया।
विज्ञापन

रेवाड़ी में सचिव व सहसचिव पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं दो महिला वकीलों में से राखी शर्मा अपनी चुनावी जंग जीतने में सफल रहीं, जबकि सुनील को सहसचिव, शौकिन उपप्रधान व विपुल यादव कोषाध्यक्ष पद पर विजयी रहे। बावल में जगबीर उपप्रधान, जयप्रकाश सचिव व राजकमल कोषाध्यक्ष चुने गए। बावल में सहसचिव व कोसली में प्रधान को छोड़ बाकी पदों पर पहले ही सर्वसम्मति हो गई थी।
रेवाड़ी में शंकर सिंह, अश्वनी तिवारी, एसएस राव, चरण सिंह व हरीश शर्मा, बावल में राहुल जोशी व रविंद्र सिंह तथा कोसली में हरपाल सिंह ढिल्लों व कैप्टन सुभाष यादव ने चुनाव अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई तथा तीनों ही स्थानों पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए। रेवाड़ी में ईवीएम और बावल तथा कोसली में बैलेट पेपर से चुनाव हुआ। जीत के बाद विजेताओं ने अपने साथियों के साथ विजयी जूलुस निकाला। सुबह 9 से चार बजे तक मतदान हुआ तथा सबसे पहले कोसली तथा सबसे अंत में बावल बार का परिणाम घोषित हुआ। ईवीएम से चुनाव होने के कारण अधिक मतदाता होते हुए भी रेवाड़ी बार का चुनाव बावल से पहले घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन

---------------------
राखी शर्मा बनीं पहली महिला सचिव
रेवाड़ी के अलग से जिला बनने के बाद अभी कोई महिला सचिव नहीं बनी है। 32 साल बाद राखी शर्मा पहली बार जिला बार की सचिव बनी हैं। रेवाड़ी जिला बार में सचिव पर तीन प्रत्याशी मैदान में थे। सचिव पद की प्रत्याशी राखी शर्मा ने 660, सुजान सिंह यादव ने 574 व ओमप्रकाश यादव को 193 वोट मिले। राखी शर्मा ने 86 वोट पर विजय हासिल की है।
-----------------
प्रत्याशी का नाम वोट
प्रधान शमशेर यादव 898
जसबीर यादव 529
अंतर 369
--------
उपप्रधान
शोकिन शर्मा 856
विजय यादव 571
अंतर 285
-------------------
सचिव
राखी शर्मा 660
सुजान सिंह 574
ओमप्रकाश 193
अंतर 86
------------------
सहसचिव
सुनील कुमार 672
भारती देवी 432
सुधीर धनखड़ 323
अंतर 240
---------------------
कोषाध्यक्ष
विपुल यादव 871
भूपेंद्र सिंह 556
अंतर 315
----------------
बावल बार मतदाता 221
प्रधान
नितिन कौशिक 105
ज्ञान सिंह 88
अंतर 17
--------------------
उपप्रधान
जगबीर सिंह 145
टेकचंद 47
अंतर 98
------------------------
सचिव
जयप्रकाश 91
जयसिंह 55
पुष्कर 44
अंतर 36
-----------------------
कोषाध्यक्ष
राजकमल 116
कमल 77
अंतर 39
---------------------
सहसचिव
सुनील प्रकाश निर्विरोध
----------------------------
कोसली कुल मतदाता 116
प्रधान
मनोज यादव 105
विक्रम यादव 32
भजन लाल 29
अंतर 73
----------------------
उपप्रधान
प्रवीन कुमारी निर्विरोध
-------------------
सचिव
सावंत चौहान निर्विरोध
-----------------
संयुक्त सचिव
विकास यादव निर्विरोध
-------------------------
कोषाध्यक्ष
मनोज कुमार निर्विरोध

बावल बार एसोसिएशन के नव नियुक्त पदाधिकारी।- फोटो : Rewari

रेवाड़ी बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारी।- फोटो : Rewari

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें