फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने जनसभाओं में ग्रामीणों को किया संबोधित

विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने वीरवार को नंदरामपुर बास, अलावलपुर, खंडोडा, टांकड़ी गांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बावल में आयोजित होने वाले प्रस्तावित दौरा कार्यक्रम का निमंत्रण दिया। सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह बावल में प्रस्तावित कार्यक्रम में रेवाड़ी के लिए विकास योजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने ग्रामीण जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर अपने बावल क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करवाना है ताकि किसी भी गांव में कोई समस्या शेष न रहे। उन्होंने कहा कि बावल क्षेत्र के विकास में जहां मेरी जरूरत होगी, वहां मैं तत्परता से अपनी जिम्मेदारी निभाऊंगा। सहकारिता मंत्री ने गांवों में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें