फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैक्स रैकेट का पर्दाफाश: दो युवक और तीन युवतियां गिरफ्तार

Fri, 05 Feb 2016 01:17 AM IST
रेवाड़ी ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला थाना पुलिस ने विजय नगर स्थित एक मकान पर छापा मारकर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए दो युवक और तीन युवतियों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता महिला एएसआई मुकेश देवी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी शास्त्री नगर निवासी अमिताभ उर्फ अमित और विष्णु हैं। जांचकर्ता ने बताया कि बुधवार रात महिला थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि विजय नगर स्थित एक किराए के मकान में बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा किया जाता है। इस धंधे में कुछ युवक भी शामिल है। सूचना के बाद महिला थाना प्रभारी उमेश बाला के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त मकान पर रेड की गई। पुलिस ने मौके से तीन युवतियों सहित दो आरोपियों को काबू किया है।
विज्ञापन

----------
किराए का था कमरा, पहले भी जा चुका है अमित जेल
जांच में सामने आया है कि आरोपी अमित ने विजय नगर में एक मकान किराए पर लिया हुआ है। इसी मकान में आरोपी अमित बाहर से लड़कियां बुलाकर सैक्स रैकेट चलाता था। आरोपी अमित देह व्यापार के मामलों में पहले भी कई बार जेल जा चुका है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें