फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: सीआईए इंस्पेक्टर रिश्वत लेता रंगे हाथों गिरफ्तार, एसीबी की टीम ने की कार्रवाई

Fri, 02 Feb 2024 04:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

पूरा मामला एक मुकदमे को लेकर था। जिसमें इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने केस में फंसाने का डर दिखाते हुए चार लाख रुपये की डिमांड की थी। इसकी जानकारी पीड़ित ने एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम को दी थी। उसके बाद शुक्रवार को टीम बनाकर कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रेवाड़ी में एंटी करप्शन ब्यूरो गुरुग्राम की टीम ने क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी 3 के इंस्पेक्टर अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मौके पर से 3 लाख 75 हजार रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की है। 

विज्ञापन


गुरुग्राम एसीबी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह जानकारी देते हुए बताया है कि शहर के मॉडल टाउन थाना एक मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में सीआईए की टीम ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। मामले की जांच अनिल कुमार के पास थी। इस दौरान अनिल ने गांव कालाका निवासी सचिन कुमार को केस में फंसाने की धमकी देते हुए चार लाख रुपये की डिमांड की।

मामले की जानकारी सचिन ने एंटी करप्शन ब्यूरो को दी तो एक टीम बनाकर कार्रवाई अमल में लाई गई। आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को टीम ने एक सोसायटी से पकड़ा है, जहां पर पीड़ित ने पैसे देने के लिए बुलाया था। फिलहाल एसीबी की टीम अब आरोपी अनिल से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
28 जनवरी की रात को शहर के उत्तम नगर स्थित एक घर में सीआईए 3 की टीम ने रेड करते हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के लिए चलाई जा रही बुक का खुलासा किया था। पुलिस ने मौके पर से कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था। जो आरोपी पकड़े गए थे इसमें से एक की जमानत सचिन ने कराई थी। उसके बाद से ही सीआईए की टीम ने सचिन पर नजर रखनी शुरू कर दी। इंस्पेक्टर अनिल सचिन को परेशान करने लगा। परेशान होकर इसकी जानकारी एसीबी को दी गई। एसीबी ने शुक्रवार को जाल बिछाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें