फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदन की लकड़ी के मालिक को नहीं खोज पाई पुलिस

Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
करोड़ों रुपये की चंदन की लकड़ी की बरामदगी के मामले में पुलिस अभी तक लकड़ी के मालिक तक नहीं पहुंच पाई है। पुलिस अधिकारी कह रहे हैं अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


 इसके अलावा पुलिस गोदाम मालिक को भी तलाश कर रही है। पुलिस व वन विभाग की टीमें कार्रवाई में जुटी हुई है।

उल्लेखनीय है कि 27 दिसंबर की सुबह रेवाड़ी सीआईए की टीम ने धारूहेड़ा के रामजस नगर में एक गोदाम पर रेड करते हुए चंदन की लकड़ी की बड़ी खेप बरामद की थी।

पिछले चार दिन से इस लकड़ी की  पैमाइश का काम चल रहा है। 46 हजार किलोग्राम से अधिक लकड़ी का वजन हो चुका हैं। पुलिस का दावा है कि गोदाम मालिक की गिरफ्तारी के बाद चंदन तस्करी के मामले की परतें खुलती चली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें