फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बावल में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या

Fri, 06 Jan 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
विज्ञापन
हत्‍या
विज्ञापन
कसौला थाना क्षेत्र के गांव चिराहड़ा में शुक्रवार की सुबह  खेतों में एक बुजुर्ग का शव मिला है। बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या की गई है। शव  को कुत्तों ने नोच रखा था। कसौला थाना पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया। अभी शव की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुक्रवार की सुबह चिरहाड़ा निवासी किसान विजय सिंह के ट्यूबवेल के पास खाली खेत में ग्रामीणों को एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। बुजुर्ग के शव के पास ही एक थैला पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने खेत में शव पड़ा होने की सूचना सरपंच सवाई सिंह को सूचना दी। जिसके बाद कसोला थाना पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलने के बाद डीएसपी सतपाल यादव भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पैर व अन्य अंगों को कुत्तों द्वारा नोंचा हुआ था। पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट बसंत कुमार से शव का निरीक्षण भी कराया। बुजुर्ग की गर्दन पर तेजधार हथियार के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन


नहीं हुई मृतक की शिनाख्त
पुलिस को अंदेशा है कि बुजुर्ग की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस को मौके से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक की उम्र करीब 70 वर्ष है। शरीर पर सफेद रंग की कमीज,पूरी बाजू की स्वेटर व धोती व पैरों में लाल रंग की हवाई चप्पल पहनी हुई है। कमर में धागे से तीन चाबियां भी बंधी हुई मिली है। पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को शिनाख्त के  लिए बावल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें