फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्टम अधिकारी बताकर व्यापारी से लूट का प्रयास

Fri, 06 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
police - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शहर के सबसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले स्टेशन रोड में बाइक सवार युवकों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताते हुए व्यापारी को लूटने की कोशिश की। व्यापारी के शोर मचाने पर बैग छोड़कर लुटेरे भाग निकले। डायल-100 सिपाहियों को घटनास्थल पहुंचने में एक घंटा लग गया।
विज्ञापन


हमीरपुर जिले के इचौली कस्बा निवासी शिवमोहन वाजपेयी का पुत्र शिवाकांत बलखंडी नाका में रहकर कालू कुआं में टेंट हाउस चलाता है। शुक्रवार को दोपहर शिवमोहन अपने पुत्र से मिलने आया था। स्टेशन रोड तिराहे पर एक मिठाई की दुकान में शिवाकांत ने शिवमोहन को साढ़े 31 हजार रुपये दिए।

दुकान से कुछ दूर चलते ही छत्रसाल प्राइमरी स्कूल के सामने बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया। खुद को कस्टम विभाग का अधिकारी बताकर तलाशी लेने लगे। छोटे बैग में कागजात देखने के बाद उसकी जेब से साढ़े 31 हजार रुपये निकाल लिए और रुपये समेत सभी सामान बड़े बैग में रखने को कहा।
विज्ञापन


रुपये रखते ही युवक बैग छीनने लगे। इस पर व्यापारी ने शोर मचा दिया और लुटेरों से बैग छुड़ा कर सामने दुकान में घुस गया। आसपास के लोग और दुकानदार कुछ समझ पाते कि लुटेरे बाइक से भाग निकले। शिवाकांत ने बताया कि उसने और एक दुकानदार ने कई बार डायल-100 पर फोन किया।

इस पर संबंधित चौकी पुलिस भेजने का भरोसा दिया। लगभग आधा घंटा तक भीड़ जुटने के बावजूद कोई पुलिस कर्मी झांकने नहीं पहुंचा। उधर, तमाम मीडिया कर्मी भी घटनास्थल पहुंच गए। लगभग एक घंटा बाद एक एसआई व दो कांस्टेबिल मौके पर पहुंचे और पूछताछ कर चले गए। उधर, कोतवाली प्रभारी केपी सिंह का कहना है कि व्यापारी ने कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी। संबंधित चौकी प्रभारी को स्टेशन के आसपास गश्त तेज करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें