फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari: खेत में ओले गिरते देख किसान की दिल का दौरा पड़ने से मौत, दो एकड़ में बची थी सरसों की कटाई

Sun, 19 Mar 2023 04:15 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

रेवाड़ी के गांव धनोरा (चिल्हड़) निवासी 48 वर्षीय किसान पवन कुमार ने चार एकड़ में सरसों की फसल उगाई हुई थी। इस बार श्रमिक न मिलने के कारण पवन अपने परिजनों के साथ मिलकर स्वयं ही सरसों की कटाई कर रहे थे। दो एकड़ में उन्होंने सरसों की फसल काट ली थी।
विज्ञापन
death demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी के रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव धनोरा में खेतों में खड़ी सरसों की फसल पर ओले गिरते हुए देखे तो किसान को दिल का दौरा पड़ गया और खेत में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। यहां बता दें कि शनिवार को जिले में कई स्थानों पर ओलावृष्टि हुई है जिसके कारण किसानों की फसल में नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- रिटायर्ड ईएसआई आत्महत्या मामला: गृहमंत्री अनिल विज से मिले परिजन, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

गांव धनोरा का मामला, पुलिस ने पोस्टमार्टम शव परिजनों को सौंपा
गांव धनोरा (चिल्हड़) निवासी 48 वर्षीय किसान पवन कुमार ने चार एकड़ में सरसों की फसल उगाई हुई थी। इस बार श्रमिक न मिलने के कारण पवन अपने परिजनों के साथ मिलकर स्वयं ही सरसों की कटाई कर रहे थे। दो एकड़ में उन्होंने सरसों की फसल काट ली थी, जबकि दो एकड़ में सरसों की कटाई शेष बची हुई थी। शनिवार देर शाम को वह खेत में सरसों की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान बारिश व ओलावृष्टि शुरू हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- किसान मायूस: नांगल चौधरी में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात और ओलावृष्टि, सरसों की फसल में नुकसान
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार सरसों की पकी फसल पर बारिश व ओले गिरते देखकर पवन कुमार खेत में ही गिर गए और अचेत हो गए। परिजनों ने इसकी सूचना गांव में दी। सूचना के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पवन को अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन व ग्रामीणों का कहना है कि पकी फसल पर ओले व वर्षा होती देख कर पवन काे दिल का दौरा पड़ गया और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
परिजनों के अनुसार खेत में फसल कटाई के दौरान ही किसान को सीने में दर्द हुआ और उनकी मृत्यु हो गई। सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। - धर्मपाल, थाना प्रभारी, रोहड़ाई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें