फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: हथीन पुलिस चौकी में रेवाड़ी के ईएएसआई ने फंदा लगाकर दी जान, बैरक में लगी खिड़की से लटकता मिला शव

Wed, 11 May 2022 10:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

बुधवार की सुबह चार बजे गश्त से लौटने के बाद ईएएसआई सुरेश कुमार ने आत्महत्या की। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पलवल में हथीन शहर पुलिस चौकी में तैनात ईएएसआई सुरेश कुमार ने बुधवार सुबह अज्ञात कारणों से पुलिस चौकी के बैरक में ही फंदे लटक कर जान दे दी। उसका शव बैरक में लगी खिड़की से लटकता मिला। इसकी जानकारी होने पर चौकी में हड़कंप मच गया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन की जा रही है। 

विज्ञापन


हथीन थाना की शहर चौकी में तैनात रेवाड़ी निवासी ईएएसआई सुरेश कुमार बुधवार की सुबह 4 बजे गश्त के बाद चौकी लौटा था। वह आराम करने के लिए पुलिस चौकी में बने अपने बैरक में पहुंचा। इसके बाद उसने चौक में बने कमरे की खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुरेश कुमार मूल रूप से रेवाड़ी के मानकपुर गांव का रहने वाला था और वर्तमान में परिवार के साथ धारूहेड़ा में मकान बनाकर रह रहा था। वह तीन बच्चों का पिता था। जिनमें दो लड़के और एक लड़की है। वह 2008 से पलवल में तैनात था।
विज्ञापन


सुबह 10 बजे जब साथी पुलिसकर्मी बैरक में गए तो वहां पर सुरेश कुमार को फंदे पर लटका देखा। इसकी सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। डीएसपी रतनदीप बाली चौकी में पहुंचे। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पलवल भेजा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

परिजनों का इंतजार
सुरेश कुमार ने आत्महत्या क्यों की गई, इस बारे में अभी कोई कारण सामने नहीं आया है। हथीन थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि शव को फंदे से उतारकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पलवल भेज दिया गया है। उसके परिजनों का इंतजार किया जा रहा है। परिजनों के बयान के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें