फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: रेवाड़ी के एडिशनल सेशन जज के गनमैन ने कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या, पास मिला सुसाइड नोट

Wed, 11 May 2022 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)

सार

कांस्टेबल सुनील के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें दो लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। बुधवार को वह छुट्टी पर आया था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के रोहतक शहर के नजदीक भालोठ के एक सर्विस स्टेशन पर हरियाणा पुलिस के कांस्टेबल ने बुधवार को सरकारी पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रेवाड़ी के एडिशनल सेशन जज के गनमैन के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। जिसमें दो लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। देर रात तक पुलिस मामले की कागजी कार्रवाई में जुटी हुई थी। 
विज्ञापन


किलोई निवासी 28 वर्षीय कांस्टेबल सुनील ने बुधवार देर शाम खुद को गोली मार ली। वह शाम को भालोठ स्थित सर्विस स्टेशन पर आया था। यहां अपनी सरकारी नौ एमएम पिस्टल से कनपटी पर गोली मार ली। वह एडिशनल सेशन जज का गनमैन था।

बुधवार को वह छुट्टी पर आया था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक के पास से शराब की बोतलें पड़ी मिलने का दावा किया गया है। यहीं से पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें दो लोगों पर परेशान करने का आरोप लगाया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। एफएसएल प्रभारी डॉ. सरोज दहिया को मौके से साक्ष्य जुटाने के लिए बुलाया गया। एफएसएल प्रभारी मौके पर पहुंचीं और साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र के साथ एएसपी मेघा भूषण भी घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। 
 

कांस्टेबल के आत्महत्या की सूचना मिली है। इस मामले में कार्रवाई की जा रही है। परिवार की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। परिजनों की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -उदय सिंह मीना, पुलिस अधीक्षक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें